हैंडपंप मरम्मत के नाम पर लाखों के आहरण का आरोप, सरपंच-सचिव पर उठे सवाल

Spread the love

 

 

Vachannews। विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

 

बिलासपुर/कोटा। ग्राम पंचायत कोनचरा में 15वें वित्त की राशि से हैंडपंप मरम्मत के नाम पर कथित अनियमितता और लाखों रुपये के आहरण का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच चंद्रशेखर गुप्ता ने जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत कोनचरा में हैंडपंप मरम्मत के नाम पर अलग-अलग बिल लगाकर लाखों रुपये की राशि का आहरण किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, पंचायत के वार्ड क्रमांक-1 में पाइप, रॉड सहित अन्य सामग्री के नाम पर भी बिल लगाकर राशि निकाली गई है।

शिकायत में ग्राम पंचायत कोनचरा की सरपंच संतोषी मरावी और सचिव संतोष गिरी गोस्वामी पर उक्त राशि के आहरण किए जाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

उपसरपंच ने मांग की है कि 15वें वित्त की राशि से हैंडपंप मरम्मत के नाम पर जारी राशि का भौतिक सत्यापन और दस्तावेजों की जांच कराई जाए। साथ ही यदि जांच में वित्तीय अनियमितता या फर्जी आहरण की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

 

बिलों और जमीनी काम के सत्यापन की मांग

 

शिकायत में यह भी सवाल उठाया गया है कि जिन कार्यों और सामग्रियों के नाम पर राशि खर्च दिखाई गई है, वे वास्तव में मौके पर हुए हैं या नहीं। वार्डवासियों के पंचनामा का उल्लेख करते हुए शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

अब देखना होगा कि जिला पंचायत स्तर पर होने वाली जांच में 15वें वित्त की राशि के आहरण, बिल-वाउचर और हैंडपंप मरम्मत कार्यों की जमीनी स्थिति क्या सामने आती है। जांच के बाद ही आरोपों की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

  • Related Posts

    नवनियुक्त ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष रवि शंकर राजवाड़े का भव्य स्वागत एवं सम्मान, सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश

    Spread the love

    Spread the love  बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट रिपोर्ट।     बैकुंठपुर (कोरिया)। सर्व अंबेडकर मूलनिवासी विचार मंच कोरिया के तत्वावधान में नवनियुक्त ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष श्री रवि शंकर राजवाड़े जी…

    छत्तीसगढ़ बंगाली समाज ने श्रद्धा और भक्ति के साथ की श्री श्री मां काली की पूजा-अर्चना, भव्य कीर्तन से भक्तिमय हुआ बंगला भवन

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब, भव्य कीर्तन की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; नगर विधायक अमर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!