Aaj Ka Rashifal 23 अगस्त 2026: आज पुत्रदा एकादशी के दिन इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

 

 

Aaj Ka Rashifal 23 अगस्त 2026

 

 

 

 

मेष राशिफल

 

आज आपके लिए दिन खास रहने वाला है। एक शुभ संयोग आज आपको अतिरिक्त फायदा दे सकता है। मन में को शांति मिलेगी और घर में अच्छा धार्मिक माहौल बना रहेगा। भाग्य स्थान में चंद्रदेव की उपस्थिति से कोई रुका हुआ काम आज आगे बढ़ सकता है, पुरानी मेहनत का फल भी मिल सकता है। बच्चों या प्रेम से जुड़े मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा, पर इससे जुड़ी कोई जरूरी बात आज सोच समझकर ही कहिए। घर में बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपको करियर में और जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेगी। मिथुन राशि में शत्रु के घर में बैठे मंगलदेव की चौथी दृष्टि छठे भाव में नीच के शुक्र में होने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

 

वृषभ राशिफल

 

आज किसी पुरानी उलझन या छिपी बात को लेकर मन को राहत मिलेगी। इससे जुड़ा कोई नया कदम आज उठाया जा सकता है। दृढ़ता के साथ आगे बढ़िए, कोई पुराना सवाल भी सुलझ सकता है। घर-परिवार में आज सुखद माहौल रहेगा, कोई नई शुरुआत भी हो सकती है, नया सामान भी घर आ सकता है। पर घर से जुड़ी कोई जरूरी बात आज जल्दबाजी में मत कहिए। भाई-बहन से आज शुभ सलाह मिलेगी।

 

मिथुन राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे , काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। आज आपके आय के नए रास्ते बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान रहेगा। आज किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कार्य में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मान में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं, जो वाकई जबरदस्त होगे। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी मन लगेगा।

 

कर्क राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिवार के सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा , जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे, जहां आपको काफी शांति महसूस होगी। आज आप सेहत को ठीक रखने के लिए मॉर्निंग वॉक करेंगे। इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। आज अचानक आपके घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है , इससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को आज आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

 

सिंह राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप बेवजह की उलझन से दूर होकर , आप किसी धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे। आज बिजनेस के सिलसिले में आपकी यात्रा हो सकती है , यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप कुछ समय एकांत में रहकर अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आज आपको किसी उलझन को सुलझाने का रास्ता मिल जायेगा। आज आप कॉलेज मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

 

कन्या राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा रहेगा। आज आप अपने फैमली बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी एक्सपर्ट की राय ले सकतें हैं। आज आप पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में सपरिवार सम्मिलित होंगे। आज आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। आज आपको राजनीति में सफलता प्राप्त होगी और सभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा। आज आपको ऑफिस में सीनियर्स का दबाव झेलना पड़ सकता है, इसलिए आप थोड़ा सोच-समझकर काम करें।

 

तुला राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज आपको अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी समय मिले अपने काम को पूरा कर ले। इस राशि के छात्रों की नए विषयों में रुचि बढ़ेगी , जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आप किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोग एंजॉय करते हुए नजर आएंगे।

 

वृश्चिक राशिफल

 

आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आप नेगटिव बातें करने वाले व्यक्तियों से दूर रहें और खुद का आत्मविश्वास बनाये रखें। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा , आप बच्चों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज आप सपनों को साकार करने के लिए काफी उत्साहित रहेंगें। आज आप नया वाहन लेनें का विचार करेंगें , इसके लिए आप बड़े भाई से मदद मांग सकते हैं। कुल-मिलाकर आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

धनु राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने में समर्थ रहेंगे। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। आज जीवनसाथी की वजह से आपकी योजना या कार्य बन सकता है , लेकिन धैर्य बनाए रखें। आज आपसे आपका दोस्त मदद मांग सकता है और आप उसे निराश नहीं करेंगे। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आप घर को डेकोरेट कराने का विचार भी कर सकते हैं।

 

मकर राशिफल

 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप अपने कार्यों में किसी और को दखल न देने दें और सब कुछ अपनी तरह से हैंडल करें। आज आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे , जिससे आपको हल्का महसूस होगा। आज आप परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आपको किसी दूर के रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

 

कुंभ राशिफल

 

आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखेंगे। आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। इस राशि की महिलाएं आज अपनी सहेलियों के साथ किट्टी पार्टी करेंगी। आज आपको माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

 

मीन राशिफल

 

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज घर पर आपके अच्छे गुणों की चर्चा होगी। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप लंबे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए बदलाव भी कर सकते हैं। आज समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। आज रिश्तेदारों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। आज आप घर का डेकोरेशन करायेंगें और नया फर्नीचर लेने का भी मन बना सकते हैं। आज आपको मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से बिजनेस से रिलेटेड जानकारी मिलती रहेगी।

 

 

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 6 नवंबर 2026 : धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव इन राशियों पर होंगे मेहरबान, जानें अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love      Aaj Ka Rashifal 6 नवंबर 2026     मेष राशिफल   आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ…

    Aaj Ka Rashifal 5 नवंबर 2026 : कन्या और धनु राशि के जातकों को लाभ और उन्नति का मौका, जानें अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love      Aaj Ka Rashifal 5 नवंबर 2026       मेष राशिफल   आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!