रक्षाबंधन पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, बहनों के सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प

Spread the love

 

कोरबा/कटघोरा। समजीत सिंग विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

कटघोरा। पवित्र रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल ने क्षेत्र की समस्त माताओं, बहनों एवं बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने रक्षाबंधन को भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और पवित्र रिश्ते का प्रतीक बताते हुए सभी के सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प का भी अवसर है। यह पर्व हमें अपने रिश्तों की गरिमा बनाए रखने और बहनों के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि कटघोरा विधानसभा उनका अपना परिवार है और इस परिवार की हर बहन के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए वे सदैव उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने क्षेत्र की सभी बहनों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विधायक श्री पटेल ने छत्तीसगढ़ी भावनाओं के साथ शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “कटघोरा विधानसभा के जम्मो महतारी, बहिनी अउ बेटी मन ला राखी तिहार के गाड़ा-गाड़ा बधाई अउ शुभकामना।”

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व परिवारों में प्रेम और भाईचारे को मजबूत करे तथा सभी के जीवन में खुशियों का संचार हो।

समस्त माताओं, बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

 

         प्रेमचंद पटेल

विधायक, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र

 

 

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!