पुलिसकर्मी ने पड़ोसी को चाकू मारा, हालत गंभीर

Spread the love

बिलासपुर । जिले में बीते 2 दिन के भीतर मारपीट के 100 से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। होली पर्व के दौरान हुए विवाद के चलते 2 दिन तक मारपीट और चाकूबाजी जैसी वारदातों की शिकायतें होती रही। जिले में रंगोत्सव के दौरान 11 जगहों पर चाकूबाजी हुई। पुलिसकर्मियों पर हुड़दंगियों ने हमला किया तो वहीं, कॉन्स्टेबल ने वर्दी का रौब दिखाकर पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया। सर्वाधिक 23 मामले सरकंडा थाने में दर्ज किया गया है तो वहीं, सकरी थाना क्षेत्र में मारपीट के 14 वारदातें हुई हैं।

होली पर्व पर शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। इसके साथ ही पुलिस की गश्ती भी बढ़ाने का दावा किया गया। खुद एसपी रजनेश सिंह रंग पर्व के दौरान शहर का जायजा लेने निकले थे। बावजूद इसके जगह-जगह बदमाश सक्रिय रहे।

शुक्रवार को होली पर्व के दौरान लगातार मारपीट और चाकूबाजी होने की शिकायतें मिलती रही। जिसके बाद पिछले दो दिन से जिले के थानों में मारपीट और बलवा का केस दर्ज करने का सिलसिला चलता रहा।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!