छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: आज पेश होगी CAG रिपोर्ट, बस्‍तर के छात्रावासों में बच्‍चों की मौत का मुद्दा गूंजेगा

Spread the love

वित्त मंत्री ओपी चौधरी रखेंगे CAG रिपोर्ट, दो संशोधन विधेयकों पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 19 मार्च को 15वां दिन है। सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। साथ ही, बस्तर के आश्रम और छात्रावासों में बच्चों की मौत का मामला सदन में जोर पकड़ सकता है। संभावना है कि विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए हंगामा कर सकता है।

CAG रिपोर्ट और GST रिपोर्ट पर रहेगी नजर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज सदन में तीन पत्रों को पटल पर रखेंगे, जिनमें CAG की रिपोर्ट भी शामिल है। इस रिपोर्ट में विभिन्न विभागों में हुई वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा होने की संभावना है। साथ ही, GST की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी, जिससे राज्य के राजस्व संग्रहण और उसकी परफॉर्मेंस का आकलन किया जा सकेगा।

दो संशोधन विधेयकों पर बहस के आसार

सत्र के दौरान आज दो महत्वपूर्ण संशोधन विधेयकों पर भी चर्चा होगी। इन विधेयकों को लेकर विपक्ष के हंगामे की संभावना है। इसके अलावा, दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 9 याचिकाएं भी सदन में प्रस्तुत की जाएंगी, जिनमें से कई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों से संबंधित हैं।

इस सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है, जिससे सदन का माहौल गरमाने की उम्मीद है।

Related Posts

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!