किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता राशि, मुख्यमंत्री साय ने सेंदरी से शुरू की धान खरीदी

Spread the love

 

 

बिलासपुर । 16 नवंबर 2026

 

 

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के ग्राम सेंदरी स्थित धान उपार्जन केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा कर स्वयं धान तौला। किसानों ने भी धान से मुख्यमंत्री का तुलादान कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों की मेहनत का सम्मान और उनकी आर्थिक समृद्धि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश में किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है।

किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेश में 360 नए धान खरीदी केंद्र शुरू किए गए हैं। अब प्रदेश में धान उपार्जन केंद्रों की कुल संख्या लगभग 3100 हो गई है।

21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी मिलेगा पूरा लाभ

मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि निर्धारित अधिकतम सीमा 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी उनके सत्यापित रकबे के आधार पर पूरी निर्धारित आदान सहायता राशि दी जाएगी।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि कोई पात्र किसान प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान बेचता है, तो शेष 6 क्विंटल के समतुल्य आदान सहायता भी उसे मिलेगी। इस तरह पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की पूरी निर्धारित आदान सहायता राशि प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से हैं और खेती-किसानी की चुनौतियों को अच्छी तरह समझते हैं। मौसम, कम उत्पादन या अन्य परिस्थितियों के कारण किसान अपनी पूरी निर्धारित मात्रा में धान नहीं बेच पाते। ऐसे किसानों के हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

पहले दिन तीन किसानों से खरीदा गया 52 क्विंटल धान

सेंदरी सेवा सहकारी समिति में खरीदी के पहले ही दिन तीन किसानों से कुल 52 क्विंटल धान की खरीदी की गई।

खेमचरण पटेल – 24.80 क्विंटल

संदीप ध्रुव – 20.80 क्विंटल

संजय यादव – 6.40 क्विंटल

तीनों किसान मोटा सरना किस्म का धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे थे।

सेंदरी सेवा सहकारी समिति से सेंदरी, रमतला, कछार, गतौरी, अमतरा एवं नवगंवा के कुल 1,149 किसान सदस्य जुड़े हुए हैं।

किसानों की खुशहाली सरकार का संकल्प

मुख्यमंत्री ने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना, खेती को लाभकारी बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

 

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल एवं श्री सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू, सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

किसानों के सम्मान, उचित मूल्य और आर्थिक मजबूती की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम खेती-किसानी को नई उम्मीद देने वाला है।

 

 

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में रफ्तार का कहर! डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार एक्टिवा, 21 वर्षीय युवती की मौके पर दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा…

    छत्तीसगढ़ बंगाली समाज ने श्रद्धा और भक्ति के साथ की श्री श्री मां काली की पूजा-अर्चना, भव्य कीर्तन से भक्तिमय हुआ बंगला भवन

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब, भव्य कीर्तन की प्रस्तुतियों ने बांधा समां; नगर विधायक अमर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!