आधी कीमत पर सामान दिलाने का झांसा पड़ा महंगा! दुकानदारों से करीब 4 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Spread the love

 

 

जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।

 

 

जांजगीर-चांपा। सस्ते दाम पर सामान दिलाने और आधी कीमत में भारी छूट का लालच देकर लोगों की जेब पर डाका डालने वाले ठगों के खिलाफ नवागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दुकानदारों को अपना शिकार बनाकर करीब 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुरुषोत्तम यादव (37 वर्ष) और राजेश कुमार (38 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपियों ने बीते एक महीने के दौरान अविराज और सिरगुड़ा के दो लोगों को आधी कीमत पर सामान उपलब्ध कराने तथा आकर्षक छूट दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद ऑनलाइन और नकद माध्यम से करीब 4 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

मामले की शिकायत मिलने पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 338/26 एवं 339/26 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और घेराबंदी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस की अपील: लालच में न गंवाएं अपनी मेहनत की कमाई!

नवागढ़ पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि आधी कीमत पर सामान दिलाने, भारी छूट देने या असामान्य रूप से सस्ते सौदे का लालच देने वाले अनजान लोगों से सतर्क रहें। किसी भी व्यक्ति को ऑनलाइन या नकद भुगतान करने से पहले उसकी पहचान, व्यवसाय और ऑफर की वास्तविकता की पूरी जांच अवश्य करें।

सावधान रहें, सतर्क रहें! आपकी जागरूकता ही साइबर और आर्थिक ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।

 

 

 

  • Related Posts

    328 दिनों का इंतजार, फिर फूटा आक्रोश! शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव करने पहुंचे डी.एड. अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।     रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती-2023 के शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डी.एड. प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का धैर्य…

    मुंगेली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! कोयले से भरा 18 चक्का ट्रेलर चोरी करने वाला आरोपी 7 घंटे में गिरफ्तार, 42.43 लाख का माल बरामद

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     मुंगेली। जिले में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार होने वाले आरोपी को मुंगेली पुलिस ने महज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!