साल का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा, नोट कर लें तारीख, समय और देखने का तरीका

Spread the love

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा है। बता दें कि साल 2025 में लगने वाले कुल दो सूर्य ग्रहण में यह पहला होगा। इसी महीने लगने वाला यह Solar Eclipse एक आंशिक ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा। हालांकि, हाल ही में होली पर लगे पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) की तरह ही यह ग्रहण भी दुनिया के कुछ चुनिंदा हिस्सों में ही दिखाई देगा। आज हम आपको बता रहे हैं कि साल का पहला सूर्य ग्रहण कब शुरु होगा, कब खत्म होगा। साथ ही जानिए सूर्य ग्रहण देखने का सुरक्षित तरीका क्या है।

कहां-कहां दिखाई देखा पहला सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। हालांकि, उत्तरी अमेरिका में दर्शकों को Solar Eclipse देखने का सबसे अच्छा अनुभव मिलेगा, क्योंकि यह सूर्योदय के ठीक आसपास होगा। लेकिन, सूर्य ग्रहण भारत के किसी भी हिस्से से दिखाई नहीं देगा।

Indian Standard Time (IST) के अनुसार, सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2:20:43 बजे शुरू होगा, अधिकतम ग्रहण शाम 4:17:27 बजे होगा। ग्रहण शाम 6:16:45 बजे समाप्त होगा, जो कुल मिलाकर लगभग चार घंटे तक रहेगा।

सूर्य ग्रहण सेफ्टी टिप्स

चंद्र ग्रहण के विपरीत, जिसे नग्न आंखों से देखना सुरक्षित है, सूर्य ग्रहण को सीधे देखने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इससे रेटिना में जलन हो सकती है और आंखों की स्थायी क्षति हो सकती है। सूर्य ग्रहण देखते समय हमेशा आंखों की उचित सुरक्षा का उपयोग करें।

उचित सौर फिल्टर के बिना कैमरे,स्मार्टफोन या दूरबीन के जरिए ग्रहण देखने से डिवाइस को नुकसान हो सकता है और आपके विज़न को ख़तरा हो सकता है। सुनिश्चित करें कि आपके पास सुरक्षित देखने के लिए सही उपकरण हैं।

इस ग्रहण को NASA के अलावा अन्य लैबोरेटरीज के यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!