छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट : 60 दिन के अंदर संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के नियमितीकरण का आदेश

Spread the love

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति बीडी गुरु की एकलपीठ ने लोक निर्माण विभाग अंबिकापुर जिला सरगुजा के संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के मामले में सुनवाई करते हुए उनके नियमितीकरण का आदेश दिया है.

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता सैय्यद इशहादिल अली ने बताया कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति बीडी गुरु की एकलपीठ ने लोक निर्माण विभाग अंबिकापुर जिला सरगुजा के संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के मामले में सुनवाई करते हुए उनके नियमितीकरण का आदेश दिया है. इस निर्णय से 10 से लेकर 21 साल से यहां कार्यरत कर्मचारियों को बहुत बड़ी राहत मिली है.

याचिकाकर्ता अशोक कुमार यादव,रविन्द्र कुमार, विजय कुमार रवानी व अन्य कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय के समक्ष अपने नियमितीकरण के लिए याचिका प्रस्तुत की थी. याचिकाकर्ता लोक निर्माण विभाग अंबिकापुर जिला सरगुजा के संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं.

सभी कर्मचारी जिस पद पर कार्यरत हैं, उसकी शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव भी रखते हैं. सभी कर्मचारी नियमित पद के विरुद्ध कार्यरत हैं और इन्हें कार्य करते हुए 10 साल से अधिक का समय हो चुका है.

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता सैय्यद इशहादिल अली ने याचिका प्रस्तुत की और जस्टिस बीडी गुरु की अदालत में तर्क प्रस्तुत किया. लोक निर्माण विभाग अंबिकापुर जिला सरगुजा के अधिवक्ता ने किसी नियमितीकरण के लिए नियम नहीं होने का तर्क रखा. जिस पर तर्क के बाद न्यायमूर्ति ने याचिकाकर्ताओं के पक्ष में फैसला सुनाते हुए 60 दिन के भीतर नियमित करने और ज्वाइनिंग दिनांक से परिणामिक लाभ देने का आदेश पारित किया.

Related Posts

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायगढ़

Spread the love

Spread the love  धरमजयगढ़ में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह, जिंदल एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत रायगढ़, 15 नवंबर 2026। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के…

छठ महापर्व पर सरगुजा पुलिस का हाई अलर्ट! अंबिकापुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 13 छठ घाटों पर 400 जवानों का पहरा!

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।   श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम, शहर में बदला यातायात का रूट; 14 नवंबर दोपहर 12 बजे से 16 नवंबर सुबह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!