PET और PPHT परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क, जानें पूरी डिटेल

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (PET) और प्री-फार्मेसी टेस्ट (PPHT) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, ये परीक्षाएं 8 मई को आयोजित की जाएंगी।

महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा शेड्यूल

  • PET परीक्षा: सुबह 9:00 बजे से 12:15 बजे तक
  • PPHT परीक्षा: दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक
  • परीक्षा केंद्र: राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 29 अप्रैल
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल, शाम 5:00 बजे

PPT और प्री-MCA परीक्षा 1 मई को

इसके अलावा, प्री-पॉलीटेक्निक टेस्ट (PPT) और प्री-MCA परीक्षा का आयोजन 1 मई को होगा। इन परीक्षाओं के लिए 11 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है।

  • PPT परीक्षा: सुबह 9:00 बजे से 12:15 बजे तक, 33 जिलों में परीक्षा केंद्र
  • प्री-MCA परीक्षा: दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक, सिर्फ रायपुर और बिलासपुर में परीक्षा केंद्र

स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए विशेष छूट

राज्य शासन के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा PET, PPHT, PPT और प्री-MCA सभी परीक्षाओं के लिए लागू होगी।

महत्वपूर्ण जानकारी और आवेदन प्रक्रिया

  • परीक्षाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन फॉर्म व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन करने और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।

 

Related Posts

बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!