महादेव सट्टा घोटाले में CBI की छापेमारी पर कांग्रेस का वार, दीपक बैज ने केंद्र पर साधा निशाना

Spread the love

CBI रेड पर उठे सवाल, बैज बोले – “भारतमाला प्रोजेक्ट की जांच हो तो BJP के आधे नेता जेल में होंगे”

रायपुर। महादेव सट्टा ऐप (Mahadev Satta App) घोटाले की जांच में CBI ने आज छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कोलकाता और दिल्ली में करीब 60 ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई उन लोगों के परिसरों पर हुई, जो राजनीति, प्रशासन और पुलिस महकमे के बड़े अधिकारियों से जुड़े हुए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप अब तक क्यों नहीं बंद हुआ? क्या इस घोटाले की रकम मंत्रियों और नेताओं की जेब में जा रही है?”

CBI क्या कथावाचक प्रदीप मिश्रा से भी करेगी पूछताछ?

दीपक बैज ने कहा कि सौरभ चंद्राकर की दुबई में गिरफ्तारी का दावा किया गया था, लेकिन वह कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में नजर आया। उन्होंने सवाल किया, “क्या CBI अब उनसे भी पूछताछ करेगी?”

“भारतमाला प्रोजेक्ट की जांच हो, तो BJP के बड़े नेता होंगे सलाखों के पीछे”

दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर सेंट्रल एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए भारतमाला प्रोजेक्ट और CGMSC घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा, “अगर भारतमाला प्रोजेक्ट की सही जांच हो जाए, तो बीजेपी के आधे नेता जेल में होंगे।”

उन्होंने आरोप लगाया कि “छोटी मछलियों को फंसाकर बड़े नेताओं को बचाने की साजिश हो रही है।”

महादेव सट्टा घोटाले पर CBI की बड़ी कार्रवाई

महादेव सट्टा ऐप का नेटवर्क दुबई से संचालित होता है और इसके सरगना सौरभ चंद्राकर व उसके सहयोगियों पर करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन के आरोप हैं।

CBI ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बड़े स्तर पर रेड डालकर इस नेटवर्क को ध्वस्त करने की कोशिश की है। छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और सबूत बरामद किए गए हैं।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग

Spread the love

Spread the loveबिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। बिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के जनपद क्षेत्र में पदस्थ एक शाखा प्रबंधक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!