Aaj Ka Rashifal 30 March: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नवरात्रि का पहला दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Spread the love

मेष राशि

धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धर्म गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

भागदौड़ अधिक रहेगी। किया गया प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। लाभ में कमी रह सकती है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

कर्क राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहन के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। मन अशांत रहेगा और व्यर्थ की उलझन रहेगी। वाणी पर संयम रखें। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

सिंह राशि

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा । किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा सफल होने के संकेत है। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

कन्या राशि

भाई बहन से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गोवंश का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।

तुला राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कर्म क्षेत्र में बढ़ा सकती है। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। निजी सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

धनु राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। खाने पीने का ध्यान रखें। रिश्तों में निकटता आएगी। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी घायल गोवंश का उपचार करा दें और गाय को खाना खिला दें।

मकर राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। परिवार के किसी सदस्य से तनाव मिल सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं । सुबह सूर्य को जल दें व शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। लंबी यात्रा के योग है। सुबह पिता का आशीर्वाद लें। सूर्य को जल दें तथा घायल गोवंश का उपचार करा दें।

मीन राशि

धार्मिक या व्यवसाय की यात्रा हो सकती है। धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: आज परिवर्तनी एकादशी पर बन रहा रवि योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September2026     मेष राशिफल   आपकी राशि के प्रेम और रचनात्मकता के भाव में केतु अपने ही घर में बैठे हैं, दिल…

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: दशमी तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का महासंयोग, जाने अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 21 September 2026       मेष राशिफल   आज का दिन उपलब्धियों और अच्छी खबरों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!