छत्तीसगढ़: सोन नदी में पुल से नीचे गिरी बोलेरो, दो की मौत, आठ घायल

Spread the love

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना कोटमी चौकी क्षेत्र में सोन नदी पर बने पुल पर हुई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार सभी लोग बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में सोन नदी के पुल पर एक महिला फूल विसर्जन कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने महिला को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई।

मौके पर दो की मौत, आठ घायल

इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो ड्राइवर बाबूलाल चौधरी (30) और पंडरीखार गांव की रमिताबाई (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आठ अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों के नाम:

सामान्य घायल:

राम सकल आयाम (ताराबहरा, पंच)

भुनेश श्रीवास्तव (ताराबहरा)

सुनील साहू (ताराबहरा)


गंभीर रूप से घायल:

राकेश यादव (ताराबहरा)

शिव प्रसाद चेरवा (पूर्व सरपंच, ताराबहरा)

राम प्रसाद सूर्यवंशी (सरपंच, ताराबहरा)

धीरसाई बैरागी (पंच, ताराबहरा)

तीरथ प्रसाद (ताराबहरा)

बचाव कार्य और प्रशासन की प्रतिक्रिया

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से बोलेरो को नदी से बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर लीना मंडावी, एसडीएम अमित बेक और एसडीओपी निकिता तिवारी ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन ने डॉक्टरों को घायलों के इलाज में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा, पुल पर सुरक्षा उपायों को लेकर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़/रायपुर   सन् 2027 की जनगणना में ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा से पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को मिलेगा नया आयाम     रायपुर 16 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

बरगवां में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा सुमर दास की विशेष रिपोर्ट     बरगवां (सरगुजा)। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बरगवां में नवगठित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित का उद्घाटन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!