कोयला खदान में वर्चस्व की जंग: दो गुटों में गैंगवार, ट्रांसपोर्टर की हत्या से तनाव

Spread the love

पाली नगर में सुरक्षा कड़ी, पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद

पाली। सरायपाली परियोजना के गेट पर कोयला लोडिंग को लेकर एमटीसी कंपनी ग्रुप और एक अन्य गुट के बीच विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। गैंगवार के दौरान ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

घटना के बाद शहर में भारी तनाव

इस हत्या के बाद पाली नगर में आक्रोश और भय का माहौल है। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने शनिवार को नगर बंद का आह्वान किया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है, जबकि साइबर टीम को भी सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

थानेदार पर गिरी गाज, नया थाना प्रभारी नियुक्त

घटना के समय पाली थानेदार विनोद सिंह ड्यूटी से अनुपस्थित थे, जिसे लापरवाही मानते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने उन्हें तत्काल लाइन अटैच कर दिया। उनकी जगह अब राजेश तिवारी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि दर्री थाने का प्रभार निरीक्षक ललित चंद्रा को सौंपा गया है

एसपी की अपील – शांति बनाए रखें

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरी तरह सक्रिय है। जनता से अनुरोध है कि वे जांच में सहयोग करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें।”

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!