Vachannews वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 7 अप्रैल को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 7 अप्रैल सोमवार का दिन कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष (Aries)
07 April 2025 Ka Rashifal: अनचाही यात्रा संभव है। प्रियजन से दूरी मन को दुखी करेगी। व्यापार में अनजान पर भरोसा न करें। नौकरी में विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
वृषभ (Taurus)
सामान्य सुख मिलेगा, पर जल्दबाज़ी से बचें। लंबी यात्रा में सावधानी रखें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। संपत्ति से जुड़े निर्णय टालें।
मिथुन (Gemini)
07 April 2025 Ka Rashifal: नौकरी में संघर्ष बढ़ सकता है। शासन से जुड़े लोगों को सफलता। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
कर्क (Cancer)
सोच-समझकर निर्णय लें। वरिष्ठों से तालमेल बनाकर रखें। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी।
सिंह (Leo)
07 April 2025 Ka Rashifal: सामान्य लाभ, पर मेहनत आवश्यक। समाज में प्रतिष्ठा बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें।
कन्या (Virgo)
व्यवसाय में अचानक लाभ संभव। विरोधियों से सावधान रहें। सगे संबंधियों का सहयोग मिलेगा।
तुला (Libra)
07 April 2025 Ka Rashifal: व्यापार में बदलाव लाभकारी रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। विघ्न बाधाएं दूर होंगी।
वृश्चिक (Scorpio)
सामान्य लाभ, परिश्रम का अपेक्षित फल नहीं मिलेगा। खानपान में सावधानी रखें। भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे।
धनु (Sagittarius)
07 April 2025 Ka Rashifal: सहयोगियों से टकराव हो सकता है। साझेदारी में लाभ संभव। व्यापारिक मित्र से मदद मिलेगी।
मकर (Capricorn)
व्यापार में मेहनत अधिक, लाभ कम। निवेश सोच-समझकर करें। राजनीति में पदोन्नति के योग।
कुंभ (Aquarius)
07 April 2025 Ka Rashifal: आय के नए स्रोत मिलेंगे। विदेश से लाभ और सम्मान। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है।
मीन (Pisces)
आलस्य त्यागें, परिश्रम से लाभ होगा। क्रय-विक्रय में जल्दबाज़ी न करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।







