वन मंत्री श्री केदार कश्यप  ने नंदनवन जंगल सफारी में किया नियोनेटल केयर यूनिट और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन

Spread the love

जैविक संपदा और संरक्षण प्रयासों को दर्शाने वाली कॉफी टेबल बुक विमोचन किया गया। यह पुस्तक पाठकों को जंगल सफारी की सुंदरता, वन्यजीवों की विविधता एवं संरक्षण की महत्ता से परिचित कराएगी और प्रकृति प्रेम को प्रोत्साहित करेगी।

वन मंत्री  ने किया समर कैंप का पोस्टर लॉन्च

बच्चों और विद्यार्थियों को प्रकृति, विरासत और संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जंगल सफारी में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जाएगा माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा इसके पोस्टर का लोकार्पण किया गया। २० अप्रैल से सुरु होने वाले इस शिविर में प्रतिभागियों को प्रकृति के साथ जुड़ाव, पर्यावरणीय शिक्षा और संरक्षण के महत्व को समझाया जाएगा।

वन मंत्री और सांसद ने सराहा संरक्षण कार्य, दिए विकास के निर्देश

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने विभाग द्वारा अब तक किए गए संरक्षण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली और जंगल सफारी के उत्कृष्ट प्रबंधन एवं संरक्षण प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को बधाई देते हुए वन्यजीव संरक्षण में निरंतर प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने वन विभाग के अधिकारियों को जंगल सफारी परिसर को और अधिक हरित बनाने तथा पर्यटकों के लिए आकर्षक और उपयोगी सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटकों के अनुभव को भी समृद्ध किया जा सके। उन्होंने विभाग को भविष्य में और नवाचार अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर वन विभाग से अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, पीसीसीएफ और हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स श्री वी. श्रीनिवास राव, पीसीसीएफ (वन्यजीव) श्री सुधीर कुमार अग्रवाल, पीसीसीएफ एवं निदेशक एसएफआरटीआई श्री तपेश झा , प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री अनिल साहू , सीसीएफ (वन्यजीव) श्रीमती शातोविसा समझदार एवं जंगल सफारी के संचालक श्री धम्मशील गणवीर सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और कर्मचारी  उपस्थित रहे।

Related Posts

खेत में बैल चराते समय दर्ज कराई शिकायत, प्रशासन ने घर पहुंचकर खुलवाया बैंक खाता और बनवाया किसान क्रेडिट कार्ड

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/छत्तीसगढ़ 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विभिन्न संत-महात्माओं ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्णय पर जताया आभार

Spread the love

Spread the love  रायपुर/विशेष रिपोर्ट।       रायपुर 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर श्री स्वामी राजीव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!