नहीं थम रहा जिले में अवैध उत्खनन का सिलसिला

Spread the love

बताते चलें जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में अवैध उत्खनन  का व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है, जहां लगातार खनिज विभाग से कार्यवाही की जा रही है तो  कहीं-कहीं पर निजी पहचान निजी संबंध देखकर खनिज विभाग के द्वारा अवैध उत्खनन को बल दिया जा रहा है

प्रमुख संगठनों ने सौंपा है ज्ञापन
ज्ञात हो कि जिले में वैध रेती घाट नहीं होने के कारण रेत का व्यापार धड़ल्ले से बिना रॉयल्टी पर्ची के किया जा रहा है इस विषय को कई प्रमुख संगठन द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया है

अवैध  उत्खनन पर साठ – गांठ का आरोप
कई ट्रैक्टर वाहन चालकों से बात करने पर यहां तक बताया जा रहा है कि खनिज विभाग के कुछ कर्मचारी जो कि सिस्टम बना के रखे है और जो सिस्टम में चल रहा है उसके ऊपर कार्यवाही कही दिखाई नहीं दे रहा है जबकि जो सिस्टम से बाहर जाता है उस पर खनिज विभाग के कर्मचारी अपना शिकंजा कस लेते है अब ये सिस्टम किसके द्वारा बनाया गया है और सिस्टम है क्या इसकी जानकारी तो पूरे मामले में जांच होने पर ही पता चल पाएगा

सूत्रों की माने तो इस विषय पर बहुत जल्द ही पूरे साक्ष्य के साथ संलिप्त लोगों का पूरा भांडा फोड़ किया जाएगा पूरा मामला खनिज विभाग के इर्द गिर्द ही घूमता दिखाई पड़ रहा है , अब कितनी जल्दी और किस किस पर कार्यवाही  या जांच होती है ये तो इस खबर को आला अधिकारियों तक पहुंचने  के बाद ही पता चल पाएगा

Related Posts

राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

Spread the love

Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!