पूर्णिमा टॉप ग्लोबल आइकन अचीवर्स अवॉर्ड हेतु चयनित

Spread the love

राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने में अग्रणी गोपाल किरन समाजसेवी संस्था जो कि एक पंजीकृत स्वैच्छिक गैर राजनीतिक संस्था है जो कि वर्ष 1986 से सशक्त समता मूलक समाज के लिए कार्यरत है। संस्था अपने कार्य की शुरुआत शिक्षा की गतिविधियों से आरंभ कर उस से प्राप्त अनुभवों के आधार पर विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों के लिए कार्यरत है।

संस्था भारत सरकार के विभिन्न अधिनियम के तहत पंजीकृत एवं वर्तमान में अनूठी, नवाचार के लिए देश में कार्यरत है। अपने अनूठे प्रयास से देश में ही नहीं भारत से बाहर के देशों में भी अपना विशिष्ट स्थान बनाया। देश के विभिन्न राज्यों मध्य प्रदेश,गुजरात,उत्तरांचल, कर्नाटक,जम्मू कश्मीर,पंजाब,हरियाणा,तमिलनाडु, में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सांस्कृतिक सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में देश की उभरती हुई विभूतियों को  सम्मानित किया इसी शृंखला में

13 अप्रैल को डॉ आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर गोपाल किरण समाजसेवी संस्था द्वारा एसोसिएशन फॉर म्यूचुअल फंड ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में ग्लोबल सेमिनार एवं अवार्ड समारोह कन्याकुमारी वाईएमसीए इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में ग्लोबल टॉप 50 अचीवर्ड अवॉर्ड एवं सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

13 अप्रैल कन्याकुमारी के इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से पूर्णिमा सरोज को नॉमिनेशन करने का अवसर मिला। शिक्षा , साहित्य , संस्कृति तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रियता हेतु गोपाल किरण समाजसेवी  संस्था के योग्य निर्णायक मंडल द्वारा चयनित देश के प्रथम 50 नॉमिनेशन में पूर्णिमा सरोज को स्थान मिला है। अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज उन्हें लिटररी ग्लोबल आइकन अचीवर्स अवॉर्ड 2025  से  सम्मानित किया जाएगा।

वे ह्रदय तल से गोपाल किरण समाजसेवी संस्था का आभार व्यक्त करती हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि हेतु पूर्णिमा सरोज को वरिष्ठ साहित्यकारों,मित्रों, गुरुजनों एवं परिवार की ओर से बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यह सम्मान उनको कन्याकुमारी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

Related Posts

राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

Spread the love

Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!