मौसम विभाग का Yellow Alert छत्तीसगढ़ के इन 7 जिलों के लिए गरजेगा आसमान, होगी बारिश

Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के भीतर इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कवर्धा (केसीजी), कोरबा और मुंगेली शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य क्षेत्र में बने एक चक्रवात के कारण हुआ है, जो समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर ऊपर सक्रिय है। इसके असर से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

तेज धूप और गर्मी से लोगों को कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है, लेकिन मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों और कमजोर संरचनाओं के आसपास न रहने की हिदायत दी गई है।

Related Posts

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!