विराट कोहली ने डबल रन के बाद जब संजू सैमसन से हार्ट बीट चेक करने को कहा

Spread the love

जयपुर का सवाई मान सिंह स्टेडियम। रविवार का दिन और दर्शकों की खचाखच भीड़। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच का मैच। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 173 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फिल सॉल्ट ने 33 गेंदों में 65 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हो चुके थे।

क्रीज में चेज मास्टर विराट कोहली अपने चिर-परिचित अंदाज में खेल रहे थे और उनका साथ दे रहे थे देवदत्त पड्डीकल। 15वें ओवर में अचानक कुछ ऐसा हुआ कि स्टेडियम में मौजूद दर्शक और टीवी, मोबाइल पर मैच देख रहे लोग टेंशन में आ गए। कोहली कुछ परेशान दिखे और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन संजू सैमसन से अपनी हार्ट बीट चेक करने को कहा।

वाकया 15वें ओवर का है। वानिंदु हसरंगा गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर कोहली ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर पड्डीकल भी सिंगल दौड़ लिए। हसरंगा की तीसरी गेंद में विराट कोहली ने अपने ट्रेड मार्क स्टाइल में गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का जड़कर अपना 100वां टी-20 अर्धशतक जड़ दिया।

चौथी गेंद पर कोहली ने 2 रन भागकर पूरे किए। जब वह स्ट्राइक एंड पर पहुंचे तो उन्हें कुछ परेशानी महसूस होने लगी। वह विकेट कीपिंग कर रहे विपक्षी राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन संजू सैमसन के पास पहुंचे। कोहली अपने सीने पर हाथ रखे हुए थे और सैमसन से अपना हार्ट बीट चेक करने को कहा।

स्टंप माइक पर वह कहते सुने गए, ‘हार्ट बीट चेक करना।’ इस पर सैमसन उनके सीने पर हाथ रखकर चेक करते हैं और कहते हैं, ‘ठीक है।’ जैसे ही वह ओवर खत्म हुआ, आरसीबी ने स्ट्रैटजिक टाइम आउट ले लिया ताकि कोहली को उबरने का समय मिल सके और वह अच्छी तरह सांस ले सकें।

उसके बाद कोहली जब ठीक नजर आए तब फैंस के सांस में सांस आई। विरोट कोहली ने 45 गेंदों में नाबाद 62 रन और पड्डीकल ने 28 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाकर 18वें ओवर में ही आरसीबी को 9 विकेट से जीत दिला दी। किंग कोहली ने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के जड़े। पड्डीकल ने भी अपनी नाबाद पारी 5 चौके और 1 छक्का जड़ा। आरसीबी को धांसू शुरुआत दिलाने वाले फिल सॉल्ट ने अपनी 65 रनों की पारी में 5 चौके और 6 छक्के जड़े।

Related Posts

भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

Spread the love

Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

Spread the love

Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!