ट्रैक्टर चालक ने रौंदा घर के बाहर बैठे परिवार को मौके पर हुई 2 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Spread the love

दुर्ग । छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों की संख्या में हर दिन बढ़ोतरी होते जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। आलम ये है कि, लोग अब अपने घर के बाहर भी सुरक्षित नहीं है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, दुर्ग जिले में घर के बाहर बैठे एक परिवार को ट्रैक्टर चालक ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का इलाज जारी मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी के बेलौदी गांव में यह दुर्घटना हुई। यहां एक ही परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे और इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए परिवार को रौंद दिया।

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Posts

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!