5 गांजा तस्कर गिरफ्तार रायपुर में कोर्ट ने सुनाया 20-20 साल की कैद, 10 लाख जुर्माना

Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायपुर में राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) द्वारा गांजा तस्करी करते हुए पकडे़ गए जयप्रकाश, रवि और केशव को 20-20 साल कैद 10 लाख रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया है। वहीं, अर्थदंड की राशि नहीं देने पर 1-1 साल अतिरिक्त सजा सुनाई गई है। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर राजसात करने का आदेश दिया गया है।

20-20 साल की कैद, 10 लाख जुर्माना
विशेष लोक अभियोजक विनोद भारत ने बताया कि डीआरआई की टीम को सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक यूपी 77 एएन- 5484 में गांजा का परिवहन किया जा रहा है। डीआरआई की टीम ने 28 अप्रैल 2023 की शाम 5.30 बजे मंदिर हसौद स्थित रिंग रोड के पास नाकेबंदी कर ट्रक को रोका। तलाशी में 525.329 किलो गांजा बरामद किया गया।

इसे यूपी के फतेहपुर निवासी जयप्रकाश सिंह (33) रवि यादव (25) व केशव कुमार (33) ओडिशा से लेकर रायपुर होते हुए यूपी जा रहे थे। तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। प्रकरण की जांच करने के बाद 25 अक्टूबर 2023 को कोर्ट में चालान पेश किया। जहां विशेष न्यायाधीश किरण थवाईत ने प्रकरण की गंभीरता और पेश किए गए साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर फैसला सुनाया।

10 किलो गांजा के साथ दो आरोपी पकड़ाए
रायपुर राजधानी के टिकरापारा क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को 10 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नया बस स्टैंड भाठागांव के पीछे सार्वजनिक शौचालय के पास दो अनजान व्यक्ति बैग के साथ मिले। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों से शक के आधार पर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम जैद कुरैशी (27) और शेख रिजवान (21) बताया।

पूछताछ के दौरान सही जवाब नहीं दे पाने पर दोनों की तलाशी ली गई। तलाशी में बैग में मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों के कब्जे से करीब 10 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 10 हजार बताई गई है। टिकरापारा थाना ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स के तहत अपराध दर्ज किया है।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ

Spread the love

Spread the love  छत्तीसगढ़/रायपुर   सन् 2027 की जनगणना में ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा से पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को मिलेगा नया आयाम     रायपुर 16 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

बरगवां में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा सुमर दास की विशेष रिपोर्ट     बरगवां (सरगुजा)। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को बरगवां में नवगठित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित का उद्घाटन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!