आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Spread the love

मेष
बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे।

वृष
मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल नहीं दें। निवेश फायदेमंद रहेगा। समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है।

मिथुन
भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें। संबंध टूट सकते हैं।

कर्क
कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुड़ी हो सकती है। इससे वित्तीय लाभ भी होंगे। भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे।

सिंह
परिवार में तनाव की स्थिति बनेगी। प्रेम के नजरिए से दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं।

कन्या

बड़े निर्णय सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है। सतर्क रहें। अपना नजरिया आसपास के ऐसे लोगों को बताएं, जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों। लाभ होगा। सेहत का ख्‍याल रखें।

तुला
प्रशासनिक अधिकारी सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं।

वृश्चिक
मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। कुछ नया शुरू कर सकते हैं। काफी समय लेने वाला कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो दिन बहुत अ’छा है। कार्य में उन्नति होगी।

धनु
व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे, उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ हो सकता है।

मकर
संवेदनशील लोगों से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे।

कुंभ
दूसरों के मामलों में दखल नहीं दें। क्रोध पर अंकुश रखें। किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है। यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राजनैतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ सकता है।

मीन
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अच्‍छे मौके इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी। इस समय यह कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। दिन प्रगतिशील रह सकता है।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 24 September 2026: मेष और वृषभ को कार्यक्षेत्र में मिलेगा लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 24 September 2026     मेष राशिफल   आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही साथ…

Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: आज चंद्रमा करेंगे मकर से कुंभ राशि में गोचर, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September 2026         मेष राशिफल   आज का दिन आपके लिए उत्साह और पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। कॉलेज से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!