Aaj Ka Rashifal 24 April: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Spread the love

मेष राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें।शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप खिलाड़ी हैं तो आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा। सुबह किसी गाय को भोजन करा दें। घायल गोवंश का उपचार करें तो दिन अच्छा जाएगा।

वृषभ राशि

पारिवारिक माहौल तनाव में रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पर अपनी बात ना थोपे और ना ही किसी से उलझे। कार्यस्थल पर लोगों से नरमी से बात करें ताकि आपका दिन अच्छा जाए। सुबह बंदर को केले खिलाएं। किसी गरीब को पीले चावल दान करें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगा। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गोवंश का उपचार करें। किसी छोटी बच्ची को मीठे चावल अथवा खीर बनाकर के खिलाये तो अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

वाणी पर संयम रखें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख शांति रहेगी। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार का घर आना जाना होगा।।सुबह किसी गरीब को चावल आटा दान करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा। आज का दिन आपके लिए काफी ऊर्जा से भरा रहेगा। लंबी यात्रा पर जाए तो बहुत अच्छा रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर बहुत ही प्रसन्नता का एहसास होगा। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर दें।

कन्या राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें । पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से प्रसन्नता का समाचार मिलने के योग है। आज धन प्राप्ति के योग हैं अतः  गाय को आटे की रोटी में हल्दी लगाकर दें। घायल गोवंश का उपचार भी करा दें।

तुला राशि

रोग के कारण तनाव रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। बिना वजह स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करें। छोटी बच्ची को भोजन करा दें। गाय को चार रोटी व गुड़ दें। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें।

वृश्चिक राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आज का दिन अच्छा रहेगा व उत्साह पूर्ण कार्य करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करें तो अच्छा रहेगा। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से चले व किसी घायल गोवंश का उपचार करा दें तथा बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आज का दिन शिक्षण कार्य करने वाले व विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। सुबह गाय को 4 आटे की रोटी बनाकर हल्दी लगाकर दें।

मकर राशि

पारिवारिक तनाव मिल सकता है। रिश्तों में निकटता आएगी। वाणी पर संयम रखें व सोच समझकर के फैसला ले। संयम की बहुत जरूरत है और बिना वजह किसी से न उलझें। सुबह किसी गाय को 6 केले खिलाएं। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल्द है। किसी घायल कुत्ते का उपचार करें व खाने को दें।

कुंभ राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। व्यर्थ का तनाव मिल सकता है। घर परिवार में जितना शांत रहेंगे उतना दिन अच्छा रहेगा। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से निकले। सुबह सवेरे सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते है। आज का दिन व्यापार व निजी क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए अच्छा रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में वातावरण सुखमय रहेगा। सुबह गाय और कुत्ते को भोजन दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 24 September 2026: मेष और वृषभ को कार्यक्षेत्र में मिलेगा लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 24 September 2026     मेष राशिफल   आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही साथ…

Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: आज चंद्रमा करेंगे मकर से कुंभ राशि में गोचर, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September 2026         मेष राशिफल   आज का दिन आपके लिए उत्साह और पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। कॉलेज से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!