भारतीय नौसेना ने फिर दिखाया दम, एंटी-शिप फायरिंग

Spread the love

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनातनी के बीच भारतीय नौसेना ने एंटी-शिप फायरिंग का वीडियो शेयर किया है। भारतीय नौसेना ने अभ्यास के लिए कई एंटी-शिप फायरिंग की हैं, जिनके वीडियो सामने आए हैं।

इन वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाज से लॉन्च होने के बाद मिसाइल लक्ष्य की पहचान करती है और उसकी तरफ बढ़ती है। मिसाइल जिल चीज का पीछा कर रही है, वह अपनी दिशा बदलती है तो मिसाइल की भी दिशा बदल जाती है। अंत में मिसाइल अपने लक्ष्य को खत्म करने के बाद ही महासागर के पानी में गिरती है।

भारतीय नौसेना के ये वीडियो पाकिस्तान की हालत पतली करने के लिए काफी हैं। इन वीडियो को शेयर करते हुए भारतीय नौसेना की तरफ से बताया गया कि भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की।

पूरी तरह तैयार है इंडियन नेवी

एंटी-शिप फायरिंग के वीडियो शेयर करते हुए यह भी लिखा गया कि भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए युद्ध के लिए तैयार है। भारतीय नौसेना भरोसेमंद है और भविष्य में किसी भी तरह की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। भारतीय नौसेना के जिन जहाजों ने एंटी शिप फायरिंगह का अभ्यास किया है, वे सभी जहाज अरब सागर में तैनात हैं। भारत के गुजरात और पाकिस्तान के कराची की सीमा अरब सागर से ही लगती है।

भारत और पाकिस्तान के बीच ताकत दिखाने की होड़

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान को लेकर कई कड़े फैसले लिए हैं। इसके बाद से दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि दोनों देशों की सेनाएं शक्ति प्रदर्शन कर रही हैं।

Related Posts

काली पूजा से पहले बड़ा हादसा! धू-धू कर जल उठा लाखों का भव्य पंडाल, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

Spread the love    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में भीषण अग्निकांड, उद्घाटन से पहले ही पंडाल जलकर राख; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, राहत की बात—कोई जनहानि नहीं…

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!