48 घंटे में 8 आतंकियों के घर किए गए ध्वस्त, सुरक्षाबलों का एक्शन जारी

Spread the love

दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ का जबरदस्त एक्शन जारी है। पिछले 48 घंटे में 8 आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया जा चुका है।

सेना का सबसे ताजा एक्शन कुपवाड़ा में हुआ है, जहां लश्कर आतंकी फारूक तीदवा के घर को तबाह कर दिया गया। चंद सेकेंड में आतंकी के घर के परखच्चे उड़ गए। सेना लश्कर, हिजबुल, जैश के आतंकियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

जहां भी आतंकी मूवमेंट का जरा भी शक है वहां सख्त एक्शन लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही घाटी में अब तक का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

सेना ने अब तक 1000 से ज्यादा ओवर ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है जो आतंकियों के सबसे बड़े मददगार थे। वहीं पहलगाम हमले की जांच NIA  को सौंप दी गई है। इस संबंध में गृहमंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।

Related Posts

अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

Spread the love

Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

“आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

Spread the love

Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!