जंगली सूअर के हमले में ग्रामीण की मौत

Spread the love

कोरबा । जिले के ग्राम फुलसरी के जोगिन जंगल में 56 वर्षीय ग्रामीण बंधु राम कंवर पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। सूअर ने उन्हें घसीटते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से इस क्षेत्र में जंगली सूअर, तेंदुए और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे मवेशियों और फसलों को नुकसान हो रहा है। मानव पर हमले की यह पहली बड़ी घटना है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

सूचना मिलने पर लल्लवन परिक्षेत्र अधिकारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई है और जल्द ही पूरी मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

श्याम थाना प्रभारी महासिंह देव ध्रुव के मुताबिक, पुलिस टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई की है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और कैमरा ट्रैप लगाने की योजना बनाई है। साथ ही ग्रामीणों को भविष्य में वन्यजीव हमलों से सुरक्षा का भरोसा दिया गया है।

Related Posts

सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

Spread the love

Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!