भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे में इन दो खिलाड़ीयो को मिल सकती है टीम में जगह

Spread the love

इस समय आईपीएल 2025 खेला जा रहा है। उसके बाद टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड द्वारा पांच टेस्ट मैचों की सीरीज और उससे पहले होने वाले इंडिया ए के दौरे के लिए खिलाड़ियों का एक पूल तैयार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई द्वारा इसके लिए 35 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो रोहित शर्मा, इंडिया ए और टेस्ट टीमों के लिए करीब 35 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्टिंग की गई है। हालांकि टेस्ट टीम में अब तक खिलाड़ियों की जगह को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। चलिए जानते हैं बीसीसीआई ने किन खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है।

रजत पाटीदार और करुण नायर की वापसी लगभग तय
रिपोर्ट यह भी है कि बीसीसीआई और सिलेक्टर्स अभी भी इस बात को लेकर पूरी तरह से सुनिश्चित नहीं हैं कि टीम के इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना सही रहेगा या नहीं। दरअसल, नए खिलाड़ियों में रजत पाटीदार और करुण नायर को मौका दिया जा सकता है। इंग्लैंड दौरे के लिए लगभग प्लानिंग कर ली गई है।

मई के दूसरे सप्ताह तक टीमों का चयन किया जा सकता है। हालांकि अब सिलेक्टर्स के लिए नंबर पांच और छह पर मिडिल ऑर्डर का बल्लेबाज ढूंढना एक बड़ा सिरदर्द है। इस पोजीशन के लिए रजत पाटीदार और करुण नायर बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए दोनों ही खिलाड़ियों को भारत ए सीरीज में आजमाया जा सकता है। इंडिया ए, 25 मई को आईपीएल समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर ही इंग्लैंड दौरे पर जाएगी।

रोहित शर्मा ही होंगे कप्तान
रिपोर्ट्स की मानें तो इन 35 खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल का नाम शामिल नहीं है। हालांकि एक चीज साफ होती हुई दिखाई दे रही है रोहित शर्मा इस दौरे पर जा सकते हैं। बोर्ड को उम्मीद है कि इंग्लैंड के सामने एक मजबूत कप्तान होना जरूरी है। यह दौरा ऑस्ट्रेलिया के दौरे की तरह ही मुश्किल होगा। मिडिल ऑर्डर में एक बार फिर सरफराज खान को मौका दिया जा सकता है, जबकि पाटीदार और नायर को नए तौर पर जोड़ा जा सकता है।

श्रेयस अय्यर को टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के चलते बाहर किया गया था। ऐसे में उन्हें इसी आधार पर टीम से बाहर रखा जा सकता है। हालांकि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। 5 टेस्ट मैचों की यह सीरीज 20 जून से शुरू होगी, जबकि 31 जुलाई को दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला खेला जाएगा।

Related Posts

भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

Spread the love

Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

Spread the love

Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!