अबतक 926 पाकिस्तानी नागरिक भेजे गए पाकिस्तान, भारत में लौटे 1841 लोग

Spread the love

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द कर दिया गया था। इस बीच अबतक 926 पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान भेजा जा चुका है।

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागिरकों के दिए गए वीजा को रद्द कर दिया था। साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों को 29 से 30 अप्रैल तक भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाने को कहा गया था। वहीं पाकिस्तान सरकार द्वारा भी भारतीय नागरिकों के लिए जारी किए गए वीजा को रद्द कर दिया गया था और उन्हें पाकिस्तान छोड़कर भारत जाने को कह दिया गया था। ऐसे में दोनों देशों की सीमाओं से भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों का आना जाना लगा हुआ है।

किस देश के कितने नागरिक
भारत से पाकिस्तान जाने वाले लोगों की संख्या की अगर बात करें तो 24 अप्रैल को 28 लोग भारत से पाकिस्तान गए। वहीं 25 अप्रैल को 191, 26 अप्रैल को 81, 27 अप्रैल को 237, 28 अप्रैल को 145, 29 अप्रैल को 104 और 30 अप्रैल को 140 पाकिस्तानी नागरिक भारत से पाकिस्तान भेजे गए थे।

वहीं पाकिस्तान से भारत आने वालों की अगर बात करें तो 24 अप्रैल को 105, 25 अप्रैल को 287, 26 अप्रैल को 342, 27 अप्रैल को 116, 28 अप्रैल को 275, 29 अप्रैल को 491 और 30 अप्रैल को 225 लोग पाकिस्तान से भारत भेजे गए। इस तरह भारत से पाकिस्तान जाने वालों की कुल संख्या 926 है, वहीं पाकिस्तान से भारत आने वालों की संख्या 1841 है।

भारत सरकार ने दी राहत
इस बीच भारत सरकार के गृह विभाग द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। जिसके मुताबिक, 1 मई को अटारी इंटरनेशनल बॉर्डर से तमाम आवाजाही बंद किए जाने और व्यापार को पूरी तरह से बंद किए जाने के आदेश के बावजूद पाकिस्तानी नागरिकों को अभी भी बॉर्डर क्रॉस करने को लेकर राहत दी जाएगी।

अगले आदेश तक भारत में मौजूद पाकिस्तान के नागरिक अटारी इंटरनेशनल बॉर्ड से वापस अपने देश लौट सकते हैं। वैलिड ट्रैवल वीजा और तमाम डॉक्यूमेंट्स दिखाने के बावजूद और किसी कारण से भारत में फंसे पाकिस्तानी नागरिकों को अभी भी बॉर्डर क्रॉस करने के लिए अनुमति दी जाएगी।

Related Posts

काली पूजा से पहले बड़ा हादसा! धू-धू कर जल उठा लाखों का भव्य पंडाल, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

Spread the love    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में भीषण अग्निकांड, उद्घाटन से पहले ही पंडाल जलकर राख; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, राहत की बात—कोई जनहानि नहीं…

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!