तेलंगाना : मिसाइल के लिए विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में ब्लास्ट, तीन की मौत, 6 घायल

Spread the love


प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड विस्फोटक का इस्तेमाल कर भारतीय मिसाइलों के लिए लंबे समय तक चलने वाले ईंधन का निर्माण करती है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया।

तेलंगाना में मिसाइल के लिए ईंधन बनाने वाले कंपनी में ब्लास्ट के चलते तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम यदाद्रिभुवनगिरी जिले के मोटाकोंदूर मंडल में प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स प्राइवेट लिमिटेड में विस्फोट हुआ। कटेपल्ली गांव में स्थिति इस कंपनी में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मोटाकोंदूर गांव के निवासी संदीप, नरेश और देवी चरण के रूप में हुई है। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मोटाकोंदूर पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर के अनुसार, “मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।” इस बीच मृतकों के परिवारों ने पीड़ितों के लिए न्याय और मुआवजे की मांग करते हुए कंपनी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

मिसाइलों के लिए ईंधन बनाती है कंपनी
प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड भारत के प्रतिष्ठित मिसाइल कार्यक्रमों के लिए ठोस प्रणोदक (एक तरह का ईंधन, जिसका इस्तेमाल मिसाइलों में होता है) बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी है। ठोस प्रणोदक एक ठोस पदार्थ होते हैं, जो नियंत्रित रूप से जलकर जोर पैदा करते हैं, जबकि विस्फोटक अचानक, तेज विस्तार के साथ ऊर्जा को मुक्त करते हैं। ठोस प्रणोदक रॉकेट इंजन में जोर पैदा करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, जबकि विस्फोटक निर्माण, खनन और युद्ध के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं

राजस्थान के अजमेर में फैक्ट्री में लगी आग
अजमेर के पलरा औद्योगिक क्षेत्र में एक पेपर फैक्ट्री में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर 15 से अधिक दमकल गाड़ियां तैनात की गईं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन अधिकारी गौरव तंवर ने बताया , “जैसे ही हमें आग की सूचना मिली, हम मौके पर पहुंच गए। हमने आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। हमें उम्मीद है कि सुबह तक हम स्थिति पर काबू पा लेंगे।

Related Posts

काली पूजा से पहले बड़ा हादसा! धू-धू कर जल उठा लाखों का भव्य पंडाल, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

Spread the love    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में भीषण अग्निकांड, उद्घाटन से पहले ही पंडाल जलकर राख; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, राहत की बात—कोई जनहानि नहीं…

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!