वैद्यराज जानकी प्रसाद ने विकास मरकाम को दी बधाई, कहा- छत्तीसगढ़ की आदिवासी परंपरा को मिलेगा नया आयाम

Spread the love

नवगठित औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में हुई गरिमामयी उपस्थिति

पदभार ग्रहण समारोह में वैद्यराज जानकी प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आज छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष विकास मरकाम के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध वैद्यराज जानकी प्रसाद ने समारोह में विशेष रूप से शिरकत कर मरकाम को हार्दिक बधाई दी।

आदिवासी परंपराओं के संवर्धन की उम्मीद
वैद्यराज जानकी प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि विकास मरकाम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी स्वास्थ्य परंपराओं और पारंपरिक औषधियों को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मरकाम का कार्यकाल राज्य के पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान को सहेजने और आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।

समारोह में दिखा उत्साह और उत्सव का माहौल
इस अवसर पर अनेक वैद्य, जनप्रतिनिधि, शोधकर्ता और आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। वैद्यराज ने सभी को परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक होने और उनके संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

Related Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग

Spread the love

Spread the loveबिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। बिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के जनपद क्षेत्र में पदस्थ एक शाखा प्रबंधक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!