टाटा की ये सस्ती सेडान कार हुई काफी महंगी डिजायर और अमेज को देती है कड़ी टक्कर

Spread the love

भारत की प्रमुख वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर ऑफर की जाने वाली Tata Tigor की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। टाटा की ओर से इसके किन वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी (Tata Tigor price hike)  हुई है। अब किस कीमत पर इस गाड़ी काे खरीदा जा सकेगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

महंगी हुई Tata Tigor
टाटा मोटर्स ने अपनी सेडान कार Tigor की कीमत में 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत को लागू कर दिया गया है। बढ़ी हुई कीमत को वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया गया है। अब ग्राहकों को टिगोर खरीदने के लिए जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी।

टाटा में टिगोर ने XE वेरिएंट और XZ Plus Lux की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। XE वेरिएंट और XZ Plus Lux की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं XM, XZ, XZ Plus की कीमत में 10,000 रुपये बढ़ाए गए हैं। ऑटोमैटिक और सीएनजी में भी सभी वेरिएंट्स की कीमत अपडेट की गई है। सीएनजी में सिर्फ XZ Plus Lux की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है।

Tata Tigor XE वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये ही रखी गई है। इसके बाद XM की नई कीमत 6.80 लाख रुपये, XZ की नई कीमत 7.40 लाख रुपये हो गई है। इसके अलावा XZ Plus वेरिएंट की कीमत 8 लाख रुपये रखी गई है। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमत 7.35 लाख रुपये से 8.55 लाख रुपये रखी गई है।

Tigor की एक्स शोरूम कीमत 7.80 लाख रुपये से 9.55 लाख रुपये के बीच रखी गई है। टाटा टिगोर का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज और हुंडई ऑरा से है। अब देखना होगा कीमत बढ़ने के बाद इस कार की बिक्री पर कितना असर पड़ेगा? ये देखना होगा।

Related Posts

अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

Spread the love

Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

“आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

Spread the love

Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!