दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Spread the love

दिल्ली एयरपोर्ट ने सभी पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। दोनों देशों के बीच भले ही सीजफायर हो गया है, लेकिन भारत सरकार ने जो ज्यादातर गाइडलाइंस जारी की थीं, वो अभी भी लागू ही रहेंगी। दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नई गाइडलाइंस जारी की हैं,

जिसमें कहा गया कि ‘फ्लाइट के समय में बदलाव होने की वजह से यात्रियों को थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। अपनी फ्लाइट से जुड़ी सारी जानकारी आधिकारिक जगहों पर देखें। साथ ही किसी भी तरह की फेक खबरों पर विश्वास न करने की सलाह भी दी गई है। दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़े सभी अपडेट्स यहां देखें।

एडवाइजरी में क्या है
दिल्ली एयरपोर्ट ने जो एडवाइजरी जारी की है, उसमें बताया गया कि ‘परिचालन सुचारू रूप से जारी है। हालांकि, हवाई क्षेत्र की बदलती गतिशीलता और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के जो भी सुरक्षा प्रोटोकॉल हैं, उन्हें देखते हुए उड़ान के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है।

साथ ही इस दौरान सुरक्षा कर्मियों का पूरा सहयोग करें, इसमें सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है। यात्रियों को को सलाह दी गई कि ‘अपनी संबंधित एयरलाइन के संचार चैनलों के जरिए अपडेट रहें।’

Related Posts

काली पूजा से पहले बड़ा हादसा! धू-धू कर जल उठा लाखों का भव्य पंडाल, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

Spread the love    पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में भीषण अग्निकांड, उद्घाटन से पहले ही पंडाल जलकर राख; लाखों रुपये के नुकसान की आशंका, राहत की बात—कोई जनहानि नहीं…

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!