रांची : सहारा इंडिया में फंसे निवेशकों को जल्द राहत मिल सकती है। 13 मई को विश्व भारती जनसेवा संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर सहारा इंडिया निवेशकों का पैसा वापस दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सहारा घोटाले की जांच के लिए आयोग के गठन, तथा राज्य सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में हस्तक्षेप याचिका दायर करने की दिशा में ठोस पहल करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करेगी और निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल में ये सदस्य रहे शामिल:
नागेंद्र कुमार कुशवाहा – राष्ट्रीय सचिव
अशोक कुमार राम – संयुक्त सचिव
प्रवीण कुमार श्रीवास्तव – उप सचिव
रेजिना सुचिता कच्छप
हजारों निवेशकों की मेहनत की कमाई सहारा इंडिया में फंसी हुई है, और ऐसे में राज्य सरकार की ओर से यह प्रतिक्रिया उन निवेशकों के लिए एक उम्मीद की किरण मानी जा रही है, जो लंबे समय से न्याय और धनवापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।







