अब नहीं रहेगा कोई भी घर कच्चा, खोज खोज कर बनाएंगे पक्का : अरुण साव

Spread the love

बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की गांव गोंदइया में आयोजित समारोह में क्षेत्र के विकास के लिए 21 करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक लागत के 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें इन प्रमुख रूप से गोंदइया में 12 करोड़ 1 लाख की लागत से एनीकेट निर्माण और अरपा नदी में जल संसाधन विभाग के एक करोड़ 69 लाख की लागत से डाइक निर्माण तथा लगरा में दो करोड़ 81 लाख की लागत से एनीकेट प्रोटक्शन वॉल का निर्माण शामिल है। समारोह की अध्यक्षता स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला ने की।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कहा कि राज्य सरकार मोदी की हर एक गारंटी को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही कैबिनेट में 18 लाख गरीबों के लिए आवास स्वीकृत किया जो अब पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा की गरीब परिवारों का एक भी घर कच्चा नहीं रहेगा। सरकार सर्वे के जरिए खोज खोज कर उनका आवास पक्का बनाने के लिए कमर कसी हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर काम साय साय गति से पूर्ण हो रहे हैं ।

हमने पुराना धान का बोनस भी  3716 करोड़ रूपया अटल जी की जयंती पर 2023 में दिया। महतारी वंदन का ₹1 हजार हर महीना दे रहे हैं। अब तक 15 किस्त दिए जा चुके हैं। महिलाएं सोची भी नहीं थी की राशि मिलेगा। लेकिन उनका सपना हमारी सरकार ने पूरा किया। एक तरफ जहां मोदी जी मुफ्त में चावल लोगों को दे रहे हैं वहीं विष्णु देव साय की सरकार महिलाओं को नगद सहायता कर रही हैं। महिलाओं के दोनों हाथों में लड्डू वाली  फायदा हो रही है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है।

आतंकवादियों ने जहां हमारे लोगों की धर्म पूछ कर मारा। हम उनके घर घुसकर उनके कर्म पूछ कर हमले किए हैं। आज पड़ोसी देश हमारी सेना के पराक्रम के सामने  घुटने टेक दिए।  डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यो ने रफ्तार पकड़ी है। सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी सहित पूरा मंत्रिमंडल गांव गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुलझा रही है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और विष्णु देव साय की सरकार इसे विकसित स्वरूप में गढ़ने का काम कर रही है। राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में गांव गरीबों किसानों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है।

विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा की बेलतरा विधान सभा क्षेत्र में विकास की धारा बह रही है। यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि बेलतरा विधानसभा के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 164 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 150 करोड़ के विकास कार्य अभी चल रहे हैं । हमारी सरकार की कथनी और करनी एक है।  मोदी की गारंटी के रूप में हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। विष्णु देव सरकार के नेतृत्व में बिना भेदभाव के समाज के सभी तबकों का विकास समान रूप से हो रहा है।

उन्होंने सहयोग के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष राम कुमार कौशिक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, मोहित जायसवाल, गोंदइया की सरपंच हेमलता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में आसपास के सरपंच,पंच, जनपद सदस्य एवं ग्रामीण किसान जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Posts

कानून व्यवस्था संभालने पहुंचे डायल-112 जवान पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम पर एक…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!