1. थायरॉयड को रखें नियंत्रित:
ॐ का उच्चारण करते समय गले में उत्पन्न कंपन थायरॉयड ग्रंथि को सक्रिय करता है, जिससे इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है।
2. ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाए:
ॐ का जाप करने से श्वास प्रणाली सुचारू होती है और शरीर को अधिक ऑक्सीजन मिलती है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है।
3. नींद की गुणवत्ता में सुधार:
रात को सोने से पहले कुछ मिनट ॐ का उच्चारण करने से मन शांत होता है और अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है।
4. पाचन तंत्र को सुधारे:
ॐ जाप से पेट के अंदर हल्की कंपन उत्पन्न होती है, जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है।
5. तनाव में मिले मानसिक शांति:
तनाव और चिंता के समय ॐ का उच्चारण मानसिक शक्ति को बढ़ाता है। यह आत्मचिंतन का अवसर देता है और आंतरिक शांति प्रदान करता है।








