बिलासपुर छत्तीसगढ़। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से यात्रा करने वाले यात्रियों को एक बार फिर असुविधा का सामना करना पड़ेगा। झलवारा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते SECR ने कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। यह कार्य 1 जून से 8 जून 2025 तक चलेगा, जिसके कारण 18 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी, जबकि दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
रद्द की गई ट्रेनों की सूची:
गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर – भोपाल एक्सप्रेस: 1 से 7 जून तक रद्द
गाड़ी संख्या 18235 भोपाल – बिलासपुर एक्सप्रेस: 3 से 9 जून तक रद्द
गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर – अम्बिकापुर एक्सप्रेस: 2 से 7 जून तक रद्द
गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर – जबलपुर एक्सप्रेस: 3 से 8 जून तक रद्द
गाड़ी संख्या 11751 रीवा – चिरमिरी एक्सप्रेस: 2, 4 व 6 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी – रीवा एक्सप्रेस: 3, 5 व 7 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ – रायपुर एक्सप्रेस: 2 व 5 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 12536 रायपुर – लखनऊ एक्सप्रेस: 3 व 6 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग – निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 3 व 6 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन – दुर्ग एक्सप्रेस: 4 व 7 जून को रद्द
गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग – अजमेर एक्सप्रेस: 1 जून को रद्द
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से कर लें। आवश्यकतानुसार वैकल्पिक यात्रा योजनाएं बनाएं।








