आज का राशिफल जाने सभी 12 राशियों का हाल

Spread the love


मेष राशि
आज आपको पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। लेकिन शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी और पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

उपाय- सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।


वृषभ राशि
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। इसके अलावा बुद्धि कौशल से किए गए कार्य संपन्न होंगे और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।

उपाय- आज सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और उन्हें भोजन कराएं। साथ ही शुक्र के बीज मंत्र का जाप करना भी शुभ रहेगा।


मिथुन राशि
आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। इसलिए अग्नि से सावधान रहें। लेकिन व्यावसायिक प्रगति होगी और पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। इसके अलावा रिश्तेदार से उपहार मिलने के भी योग हैं। आज मिथुन राशिवालों की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

उपाय- सुबह गाय को हरा चारा व भोजन कराएं। साथ ही बुध के बीज मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।


कर्क राशि
आज मानसिक तनाव से बचें क्योंकि मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। इसके अलावा आत्मविश्वास में कमी रहेगी और  किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से तनाव मिलने की भी संभावना है।

उपाय- चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।


सिंह राशि
आज आपके जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज सिंह राशिवालों की व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

उपाय- शनि के बीज मंत्र का जाप करें। साथ ही गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

कन्या राशि
आज कन्या राशिवालों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और रिश्तों में निकटता आएगी। आज आप सांस्कृतिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक मामलों में सुधार होगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। शनिवार को कन्या राशिवालों को शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

उपाय- शनि के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार करवाएं।


तुला राशि
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कोई सुखद समाचार मिलेगा। तुला राशिवालों के आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विवाहित जातकों के रिश्तों में निकटता आएगी और रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

उपाय- शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। साथ ही किसी गरीब को आटा अथवा चावल का दान करें।


वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के जातकों को किसी महिला अधिकारी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वो कार्यक्षेत्र में बिना वजह किसी से झगड़ा न करें। बल्कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा और आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है।

उपाय- सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। पूजा करने के बाद बंदर को गुड़-चना अथवा केले खिलाएं।


धनु राशि
आज आपके रिश्तों में निकटता आएगी। लेकिन कर्मक्षेत्र में बाधा उत्पन्न होने के योग हैं। धनु राशिवालों के राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पर मन अशांत रहेगा और पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहेगा।

उपाय- बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। इसी के साथ गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाना धनु राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा।


मकर राशि
आज आपके रिश्तों में निकटता आएगी और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। इसके अलावा पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय- सुबह-सुबह कुत्ते को भोजन कराएं और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।


कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। आज आपके रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विवाहित जातकों की पत्नी से संबंध ठीक रहेंगे।

उपाय- घायल कुत्तों का उपचार कराएं और शनि देव की पूजा करें। शाम के समय शनिदेव के मंदिर जाएं और वहां जातक तेल का दीपक जलाएं।


मीन राशि
आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। इसके अलावा आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेकिन आज मीन राशि के जातक अपनी सेहत पर ध्यान दें क्योंकि मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आज मीन राशिवालों को शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय- गोवंश की सेवा करें। साथ ही बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 19 June 2026:आज बन रहा ‘हर्ष योग’ और चंद्र-केतु का महासंयोग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 19 June 2026         मेष राशिफल   आज का दिन आपके लिए खुशियों और शुभ संकेतों से भरा रहने वाला…

Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: आज प्रद्युम्न चतुर्थी पर बन रहा गुरु पुष्य योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 18 June 2026         मेष राशिफल   आज का दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रह सकता है, मानो एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!