पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 1 मार्च से, समय में हुआ बदलाव

Spread the love

पहली पाली सुबह 7 बजे से, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से होगी

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि) की वार्षिक परीक्षाएं इस वर्ष 1 मार्च से प्रारंभ होंगी। इस बार परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है। अब पहली पाली की परीक्षा सुबह 7 बजे से 10 बजे तक होगी, जबकि पहले यह परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाती थी। इसी तरह, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बजाय अब 3 बजे से 6 बजे तक होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

परीक्षा कार्यक्रम और पाठ्यक्रम

इस वर्ष बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए सहित अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पिछले साल परीक्षा 5 मार्च से शुरू हुई थी, लेकिन इस बार इसे 1 मार्च से प्रारंभ किया जा रहा है। यह परीक्षा यूजी सेकंड और थर्ड ईयर के नियमित, भूतपूर्व, प्राइवेट और पूरक छात्रों के लिए होगी, जबकि फर्स्ट ईयर की वार्षिक परीक्षा केवल पूरक छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं प्राइवेट छात्रों के लिए होंगी।

विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा तिथि

  • बीए – 1 मार्च से 23 अप्रैल
  • बीकॉम – 1 मार्च से 8 अप्रैल
  • बीएससी – 1 मार्च से 26 अप्रैल
  • बीसीए – 1 मार्च से 8 अप्रैल
  • होम साइंस – 1 मार्च से 2 अप्रैल
  • पीजी परीक्षाएं – अप्रैल माह में प्रारंभ

21 फरवरी को होगी कुलपति की बैठक

वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर रविवि के कुलपति 21 फरवरी को कॉलेज प्राचार्यों की ऑनलाइन बैठक लेंगे। इसमें शासकीय और निजी कॉलेजों के प्राचार्य शामिल होंगे। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, समय सारिणी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से संबंधित सभी नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!