विश्व पर्यावरण दिवस पर मानव अधिकार सहायता संघ की नारी शक्ति टीम ने किया पौधारोपण

Spread the love

बिलासपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानव अधिकार सहायता संघ, अंतरराष्ट्रीय की बिलासपुर नारी शक्ति टीम द्वारा एक प्रेरणादायक पर्यावरणीय पहल की गई।

स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय, खपरगंज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।



इस अभियान में संघ की जिला इकाई की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम की अगुवाई जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती अनंत ने की।

उनके साथ जिला चेयरपर्सन श्रीमती वर्षा ठक्कर, जिला महासचिव अंजलि चावड़ा, जिला सचिव रितु बजाज, एवं जिला प्रवक्ता सरिता सोनी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में श्री अनूप पांडे सहित अन्य सदस्यों का भी सराहनीय सहयोग रहा।


महत्वपूर्ण बात यह रही कि केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर, सदस्यों ने इन पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाई। कार्यक्रम ने न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि सामुदायिक सहभागिता का भी एक सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!