शोक में डूबा शांतिनगर: पति-पत्नी के आपसी विवाद ने ली तीन मासूमों की जान, कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर दिल दहला देने वाला कदम

Spread the love

परतापुर (पखांजूर) : कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिनगर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। पति-पत्नी के आपसी विवाद ने एक ऐसा भयावह मोड़ लिया कि तीन मासूम बच्चों की जान चली गई और एक गर्भवती महिला जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पत्नी और अपने तीन बच्चों को पिला दिया। कुछ ही देर में बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और वे एक-एक कर बेहोश होने लगे। घबराई मां की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद पति-पत्नी भी बेहोश होकर गिर पड़े, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मां गर्भवती थी, लेकिन उसकी और गर्भस्थ शिशु की हालत को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी राकेश कुर्रे, एसडीओपी रवि कुजूर सहित परतापुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की गहन जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम भी तफ्तीश में जुटी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना की पृष्ठभूमि क्या रही।

तीनों मासूमों की दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को गहरे शोक और आक्रोश में डुबो दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते विवाद सुलझा लिया गया होता, तो शायद यह भीषण त्रासदी टल सकती थी।

पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और अस्पताल में भर्ती दंपती के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि उनसे बयान लेकर घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

Related Posts

अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त

Spread the love

Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।     रायपुर, 24 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में अब अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ पहले से कहीं अधिक सख्त…

बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि, नवानगर मंडल में राष्ट्रवाद का गूंजा संदेश

Spread the love

Spread the love  सरगुजा/अंबिकापुर सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।     भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर नवानगर मंडल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!