धरती आबा जनभागीदारी अभियान

Spread the love

जिले में 17 से 30 जून तक जागरूकता व लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की पहल

प्रत्येक विकासखंड में निर्धारित तिथियों को आयोजित होगा शिविर

17 जून को भेलवाडीह मे जिला स्तरीय शिविर का शुभारंभ

बलरामपुर 14 जून 2025 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप  आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में  लोगों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रव्यापी जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर 17 जून 2025 से 30 जून 2025 तक जिला अंतर्गत विभिन्न विकासखंड/ ग्राम स्तर पर आयोजन किया जाना है। अभियान का उ‌द्देश्य अंतिम व्यक्ति को पात्रतानुसार व्यक्तिगत लाभ पहुंचाना और अभियान के संबंध में जन जागरूकता लाना है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में इस अभियान के सफल कियान्वयन हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर एवं सहायक नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री समीक्षा जायसवाल तथा विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारी संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत होंगे।

शिविरों में धरती आबा योजना एवं प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम-जनमन) योजना अंतर्गत सभी जनजातीय समुदाय एवं विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा/पण्डो) के परिवारों को शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, के.सी.सी., किसान सम्मान, जनधन खाता, सिकल सेल स्क्रिनिंग, पेंशन योजना, पीएम उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि, मातृवंदन, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड, इत्यादि जैसे विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा। साथ उनके मध्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा है।

इस हेतु जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में ग्राम स्तर/कलस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा है। जिसके अंतर्गत विकासखंड राजपुर 17 जून माध्यमिक शाला कोदौरा, 18 जून को हाई स्कुल गोपालपुर, 19को पंचायत भवन जिगड़ी ,20 पचायत भवन अलखडीहा, 21जून को पंचायत भवन कोटगहना, 23 जून को पंचायत भवन सेवारी, 24 जून को पंचायत भवन डिगनगर, 25 जून को हायर सेकेंडरी स्कूल परसागुडी, 26जून हायर सेकंडरी स्कूल धंधापुर, हाई स्कूल प्रांगण दुप्पी, 27 जून पंचायत भवन घटगांव, 28 जून पंचायत भवन बघिमा, 30 जून पंचायत भवन कुन्दीकला में शिविर आयोजित होगा।

इसी प्रकार विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत 18जून को प्रा०शा० भरुहीबांस, 20 जून को प्रा०शा० जनकपुर, 23 जून को प्रा०शा० पंडरी, 25 जून प्रा०शा० जमई, 26 जून पंचायत भवन शारदापुर सु, 27 जून प्रा०शा० बुढाटांड, 30 जून प्रा०शा० ढढिया में शिविर होगा। विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत 17 जून को भेलवाडीह लाईवलीहुड कॉलेज,18 जून को कपिलदेवपुर, 19 जून को चन्दौरा पंचायत भवन, 20 जून को रनहत पंचायत भवन, 21 जून को डौरा हाई स्कुल मैदान, 23 जून को सरगड़ी पंचायत भवन, 24 जून को पस्ता बजारटांड़, 25 जून को सरनाडीह पंचायत भवन, 26 जून को तातापानी हाई स्कुल परिसर, 27 जून को तरकाखाड़ पंचायत भवन, 28 जून को जरहाडीह हाई स्कुल मैदान में शिविर आयोजित होगा।

विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत 17 जून को मा.शा.भवन प्रागण सलवाही, 18 जून को मा.शा.भवन प्रागण टाटीआथर, 20 जून को पंचायत भवन पचावल, 21 जून को मा.शा.भवन प्रागण सुन्दरपुर, 23 जून को मा.शा.भवन प्रागण टिकीदिरी भीतरचुरा, 25 जून को मा.शा. भवन प्रागण पलगी, 26 जून को पंचायत भवन राधानगर, 27 जून को मा.शा. भवन प्रागण मेघुली, 28 जून को मा.शा. भवन प्रागण देवीगंज, 30 जून को सामुदायिक भवन भवंरमाल में शिविर आयोजित होगा।

  विकासखंड शंकरगढ़ में 17 जून को पूर्व माध्यमिक शाला कमारी, 19 जून को उप स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर, 20 जून को कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़, 23 जून को हाईस्कूल बेलसर, 25 जून पूर्व माध्यमिक शाला दुर्गापुर, 26 जून को सामुदायिक भवन जोकापाठ, 27 जून को पूर्व माध्यमिक शाला कसईबहेरा, घुघरीकला, 30 जून उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहड़ा में शिविर आयोजित किया गया है।

इसी प्रकार कुसमी विकासखंड अंतर्गत 17 जून को  शा.उ.मा.वि. चान्दो प्रांगण,19 जून को शा. हाई स्कूल कन्दरी प्रांगण, 21 जून सबाग शा. हाई स्कूल सबाग प्रांगण, 23 जून को सामरी शा. हाई स्कूल सामरी प्रांगण, 25 जून को भुलसीकला शा.उ.मा.वि. भुलसीकला प्रांगण, 27 जून को शा. हाई स्कूल नीलकंठपुर प्रांगण, 30 जून शा.मा.शा. जवाहरनगर  प्रांगण में शिविर आयोजित होगा। साथ ही जिला स्तर पर 17 जून को भेलवाडीह बलरामपुर में जिला स्तरीय शिविर का शुभारंभ किया जायेगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!