झमाझम बारिश के बीच क्रिकेट खेल रहे बच्चे पर गिरी आकाशीय बिजली, 11 वर्षीय अभिषेक की मौत

Spread the love

सिरगिट्टी। रविवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। बन्नाक चौक स्थित क्रिकेट मैदान में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालक अभिषेक ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य बच्चे झुलसकर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मृतक अभिषेक ध्रुव बन्नाक चौक के पास का निवासी था और वह अपने साथियों के साथ दोपहर को क्रिकेट खेलने मैदान पहुंचा था। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच ही मैदान के पास आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना में अन्य बच्चों और आसपास मौजूद कुछ लोगों को भी बिजली का झटका लगा, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन ने लोगों से बारिश और आकाशीय बिजली के समय सतर्क रहने की अपील की है।

Related Posts

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!