बिलासपुर में भक्तिमय माहौल, रेलवे कॉलोनी से निकली भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा

Spread the love

स्वराज जयसवाल की कलम से

बिलासपुर । नगर में आज भक्तिभाव और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला जब रेलवे कॉलोनी से भगवान श्रीजगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह रथ यात्रा शहर की विभिन्न गलियों और प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर करती रही।



पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों, भजनों और जयघोष के साथ रथ का स्वागत किया। जगह-जगह भव्य तोरण द्वार और फूलों की वर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया। रथ यात्रा भारी संख्या में भक्तगण शामिल हुए और नगर को धार्मिक रंग में रंग दिया।



यह यात्रा अंत में पुनः रेलवे कॉलोनी पहुंचकर सम्पन्न होगी, जहां विशेष आरती और प्रसाद वितरण के साथ इसका समापन किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह यात्रा नगरवासियों के लिए सौभाग्य और शुभ संकेत लेकर आई है।

बिलासपुर की धरती एक बार फिर भक्ति और संस्कृति के अद्भुत संगम की साक्षी बनी है।

Related Posts

15 अगस्त की तैयारियों को लेकर जोंधरा पंचायत में अहम बैठक

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर/मस्तूरी। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर/मस्तूरी। जोंधरा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को गरिमामय और उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने की तैयारियों को लेकर ग्राम पंचायत…

खेतों में घुस रहे 200 से ज्यादा लावारिस मवेशी, किसान परेशान; पंचायत ने व्यवस्था के लिए लगाई गुहार

Spread the love

Spread the love    Vachannews विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर /मस्तूरी । ग्राम पंचायत ऊनी में लावारिस गाय-बैलों की बढ़ती संख्या किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!