मुंगेली : मुंगेली नगर पालिका को मिलेगा नया कार्यालय भवन, राज्य शासन ने दी 8.17 करोड़ की मंजूरी

Spread the love

मुंगेली । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुंगेली नगर पालिका के लिए एक बड़ी सौगात दी है। नगर पालिका के नए कार्यालय भवन के निर्माण के लिए राज्य शासन ने 8 करोड़ 17 लाख 31 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

इस राशि को अधोसंरचना मद से स्वीकृत किया गया है। यह स्वीकृति उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव की अनुशंसा के बाद प्रदान की गई। इसके उपरांत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संचालनालय द्वारा राशि स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए इसे निर्धारित अवधि में पूर्ण करने को कहा है। इस स्वीकृति के साथ ही मुंगेली नगर पालिका के लिए एक सुव्यवस्थित प्रशासनिक भवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ गया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रेलवे की अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी पाने का हकदार होगा नाती, केंद्र की याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।     एक ही फैसले में दो अहम मामलों पर न्यायालय का रुख स्पष्ट, बिना विभागीय जांच होमगार्ड की बर्खास्तगी भी निरस्त बिलासपुर।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!