भारत में कोरोना की रफ्तार धीमी, एक्टिव केस घटकर 2086 पर पहुंचे; नए वैरिएंट्स की निगरानी जारी

Spread the love

मई और जून महीने में एक बार फिर कोरोना वायरस ने भारत समेत कई देशों में दस्तक दी थी, जिससे लोगों के बीच चिंता का माहौल बन गया था। 22 मई को देश में एक्टिव केस सिर्फ 257 थे, जो 15 जून तक बढ़कर 7400 से ज्यादा हो गए थे। हालांकि, जून के दूसरे सप्ताह के बाद संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 252 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2086 रह गई है। बता दें कि 12 जून को यह आंकड़ा 7131 था।

जनवरी 2025 से अब तक कोरोना के नए वेरिएंट्स के कारण कुल 142 लोगों की मौत हुई है। बीते दिन 3 नई मौतें दर्ज की गईं—दिल्ली से 2 और हरियाणा से 1। वहीं, बीते एक महीने में करीब 135 मौतें हो चुकी हैं।

ICMR के अनुसार, देश में कोरोना के चार नए वेरिएंट्स की पहचान की गई है—LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1। ये मुख्य रूप से दक्षिण और पश्चिम भारत से लिए गए सैंपल में पाए गए हैं। अन्य राज्यों से भी नमूने इकट्ठा कर जीनोमिक सीक्वेंसिंग की जा रही है ताकि संभावित नए वेरिएंट्स की पहचान की जा सके।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हालांकि इन वेरिएंट्स को ‘चिंताजनक’ की श्रेणी में नहीं रखा है, लेकिन स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं।

Related Posts

“सुरों की मलिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन, देशभर में शोक की लहर; Narendra Modi ने जताया गहरा दुख”

Spread the love

Spread the love  सदाबहार आवाज़ की मालकिन Asha Bhosle के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर, Narendra Modi सहित देशभर की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि   Asha Bhosle…

कस्टोडियल डेथ: इंसाफ की जीत, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा

Spread the love

Spread the love  तमिलनाडु (Tamil Nadu) । थूथुकुडी/मदुरै । विशेष रिपोर्ट   भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पुलिस बर्बरता के विरुद्ध एक कड़ा संदेश देते हुए मदुरै की विशेष अदालत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!