“सुरों की मलिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन, देशभर में शोक की लहर; Narendra Modi ने जताया गहरा दुख”

Spread the love

 

सदाबहार आवाज़ की मालकिन Asha Bhosle के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर, Narendra Modi सहित देशभर की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

 

Asha Bhosle Death News: दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन हो गया। बीते शनिवार 11 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज सिंगर का निधन हो गया। आशा भोसले की मौत की खबर से इंडस्ट्री में मातम छा गया है। दशकों तक अपनी मधुर आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले के निधन को भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

 

नई दिल्ली। भारतीय संगीत जगत की महान और दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिससे देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। सात दशकों से अधिक समय तक अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा ताई ने भारतीय संगीत को अनगिनत अमर गीत दिए और अपने पीछे एक अतुलनीय विरासत छोड़ गईं। आशा भोसले के निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रवीना टंडन, स्मृति ईरानी समेत लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

आशा भोसले ने मात्र 10 साल की उम्र से गायकी की शुरुआत की थी। उन्हें पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा जा चुका है। संगीत के इतिहास में सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

 

आशा भोसले की नेटवर्थ 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आशा भोसले की अनुमानित कुल संपत्ति 150 से 200 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनका ऐतिहासिक गायन करियर, रॉयल्टी और दशकों से चले आ रहे हिट एल्बम रहे हैं।

 

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!