बदहाल कानून व्यवस्था में दुकानें 24 घंटे कैसे खुलेंगीं : कांग्रेस

Spread the love

रायपुर । राज्य में 24 घंटे दुकाने खुली रखने के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह सरकार दिन में तो लोगों को सुरक्षा नही दे पा रही है। प्रदेश में कानून की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। रोज हत्याये, चाकूबाजी, डकैती की घटनाये की हो रही है, लोग घर से बाहर निकलते है तो कौन से चौराहे में कौन नशेड़ी व्यक्ति चाकू मार देगा इसकी कोई गारंटी नही है। महिलाये रात को घर से बाहर निकलने को डरती है। जब राजधानी में दिन दहाड़े हत्या हो रही है, गोलियां चल रही ऐसे में आम आदमी के बीच जो भय का वातावरण है उसे दूर करने में भाजपा सरकार नाकामयाब साबित हुई है सरकार बताये रात में जब दुकाने खुलेगी तो आम आदमी और व्यापारियों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा?

दीपक बैज ने कहा कि ऐसे असुरक्षित वातावरण में कौन घर से सामान खरीदने बाजार जायेगा? 24 घंटे दुकाने खोलने का अनुमति दे भी रहे तो ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिये कि लोग अपने घर से बाहर खरीदारी करने निकले तो सुरक्षा प्रदान की जा सके। प्रदेश में कानून की स्थिति बदतर हो गयी है कि लोग घर से बाहर निकलने के लिये डरते है। ऐसे में रात में दुकाने खोलने की अनुमति दे भी दिये तो लोग डर के कारण समान खरीदने नही जायेंगे। पहले वातावरण और कानून व्यवस्था सुधारने की आवश्यकता है।

 

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!