भाजपा नेता अतीक पठान का मारपीट वीडियो वायरल, मां-बेटे से की सरेआम पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

ग्रेटर नोएडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कासना मंडल महामंत्री अतीक पठान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अतीक पठान एक महिला और उसके बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए चप्पल और डंडे से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता असम की रहने वाली, कचरा बीनकर करती है गुजारा
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला और उसका बेटा मूलरूप से असम के निवासी हैं और इस समय ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बे में भाजपा नेता की जमीन पर बनी झुग्गी में रह रहे हैं। दोनों मां-बेटा कचरा बीनकर जीवनयापन करते हैं। बताया गया है कि महिला ने अतीक पठान से ब्याज पर रुपये उधार लिए थे, जिन्हें समय पर न चुका पाने के कारण भाजपा नेता ने अपना आपा खो दिया।

सरेआम की गई मारपीट, वीडियो में कैद हुई घटना
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अतीक पठान काली टीशर्ट और लोवर पहने हुए हैं और खुलेआम महिला और उसके बेटे के साथ अभद्र भाषा में गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे हैं। यह पूरी घटना राहगीरों के सामने हुई और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 151 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, घटना के बाद जब पुलिस ने पीड़िता और उसके बेटे से संपर्क करने का प्रयास किया, तो वे अपनी झुग्गी में मौजूद नहीं मिले।

राजनीतिक हलकों में हलचल, आमजन में आक्रोश
इस घटना ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है, बल्कि स्थानीय लोगों में भी भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। भाजपा संगठन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!