रायपुर में देर रात चाकूबाजी की वारदात, निगरानी बदमाश ने दी वारदात को अंजाम

Spread the love

पुरानी रंजिश में हमला, मोना तेली गंभीर रूप से घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन चाकूबाजी, लूट और हत्या जैसे संगीन मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निगरानी बदमाश राजा बैजड ने पुरानी रंजिश के चलते मोना तेली पर चाकू से हमला किया। बताया जा रहा है कि मोना तेली अपने मित्र बाबू GST का जन्मदिन मना कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में राजा बैजड ने उसकी कार रुकवाई और उस पर चाकू से वार कर दिया। हमले में मोना तेली गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि आरोपी राजा बैजड एक निगरानी बदमाश है और वह हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। जेल से बाहर आते ही उसने पुरानी दुश्मनी को अंजाम देने के लिए यह हमला किया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!